प्रवचन, करेली 24 अक्टूबर 2019 जिनधर्म October 25, 2019 Jainism, Pravachan करेली 24-10-2019विश्व कल्याण की भावना के लिए होता है पंचकल्याणक-मुनि श्री(पंचकल्याणक महोत्सव की प्रेस कांफ्रेंस हुई)करेली, जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश मैंसर्वश्रेष्ठ साधक पूज्य आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्यमुनि श्री विमल सागर जी,मुनिश्री अनंत सागर जी,मुनिश्री धर्म सागर जी,मुनिश्री अचलसागर जी, मुनि श्री भावसागर जी, के ससंघ सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत प्रेस कॉन्फ्रेंस सुभाष मैदान मैं हुई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के रिपोर्टरो ने मुनि संघ के दर्शन किए और विभिन्न विषयों पर चर्चा की और पंचकल्याणक संबंधी जानकारियां हासिल की इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी ने बताया कि यह पंचकल्याणक सभी लोगों के लिए है इसके माध्यम से पूरे नगर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी अनुष्ठान विश्व शांति की, विश्व कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। इसमें पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया बताई जाएगी ।मुनि श्री भाव सागर जी ने कहा कि पंचकल्याणक के माध्यम से गायों का संरक्षण एवं गौशालाओं के लिए दान भी दिया जाता है। हमारे गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी हमेशा सब जीवो के कल्याण के लिए सोचते रहते हैं और प्रेरणा मार्गदर्शन देते रहते हैं। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिभास्थली के लिए शिक्षा के लिए आशीर्वाद दिया है जिसमें बालिकाओं को सुरक्षित स्थान पर शिक्षा दी जाती है। गरीब एवं सभी वर्गों के लिए चिकित्सा के लिए भाग्योदय तीर्थ एवं पूर्णायु जैसे विशाल चिकित्सालय के लिए प्रेरणा दी है और शांतिधारा दुग्ध योजना के माध्यम से गायों की रक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया है और भी अनेक जनहित योजनाओं को आशीर्वाद दिया है। हथकरघा के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रेरणा दी है जिससे अहिंसक वस्त्र तैयार हो। पत्रकार बंधुओं का सम्मान समितियों के प्रमुख व्यक्तियों ने किया। प्रेषक आशीष जैन ( टी.वी न्यूज़ रिपोर्टर ) 9425467816सिद्धांत जैन (एंकर) 9406671066शिवा जैन 7354705860प्रशांत जैन 8435925178हर्ष जैन 9981906011