अक्षय तृतीया सबसे पवित्र मुहूर्त होता है

न्यूज़ झुमरी तिलैया कोडरमा 12/04/2026

अक्षय तृतीया सबसे पवित्र मुहूर्त होता है
*
मुनि संघ का मंगल प्रवेश 50 वर्ष में प्रथम बार हुआ

19 अप्रैल पूरे भारत के लोगों को अक्षय तृतीया मनाना है

समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का पद बिहार चल रहा था,
मंगल प्रवेश 50 वर्ष में प्रथम बार श्री दिगंबर जैन मंदिर झुमरी तिलैया जिला कोडरमा (झारखंड )में12 अप्रैल 2026 को प्रातः काल की बेला में हुआ , जगह जगह पाद प्रक्षालन किया गया आरती उतारी गई, धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मंगलाचरण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन शास्त्र अर्पण, किया गया,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि ,19 अप्रैल को पूरे भारत के लोगों को अक्षय तृतीया मनाना है,शुद्ध भोजन के साथ पडगाहन करना है राजा श्रेयाशऔर राजासोम बन करके
भाव से श्री आदिनाथ भगवान का पडगाहन करना है,अक्षय तृतीया सबसे पवित्र मुहूर्त होता है, 23 अप्रैल को परम पूज्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज का 28वां मुनि दीक्षा दिवस पूरे भारत में मनाया जाएगा,
मंत्र , स्तोत्र बड़े पावरफुल होते हैं,

Related Posts