आर्यिकाश्री अनंत मति माताजी सहित 43 आर्यिका माताजी का हुआ आगमन

न्यूज़ गया 06/04/2026

आर्यिकाश्री अनंत मति माताजी सहित 43 आर्यिका माताजी का हुआ आगमन

*

समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज श्री दिगंबर जैन मंदिर गया जी (बिहार) में विराजमान हैं,6 अप्रैल2026 को प्रातः काल की बेला में मांगलिक क्रियाएं की गई , आर्यिकाश्री विमल मति माताजी, सहित 7 आर्यिका माताजी का आगमन हुआ,शाम की बेला में , आर्यिकाश्री अनंत मति माताजी, सहित 9आर्यिका माताजी, आर्यिकाश्री दुर्लभ मति माताजी, सहित 27आर्यिका माताजी का आगमन हुआ,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुएआर्यिकाश्री विमल मति माताजीने कहा कि शांति धारा देखने को नहीं मिलती है तो ऐसे लगता है कि करोड़ों की संपत्ति खो गई है, यहां के दर्शन करके हृदय गदगद हो गया, श्री सम्मेद शिखर जी की वंदना करने से ऐसे लगा साक्षात मोक्ष ही मिल गया हो,आर्यिकाश्री परमार्थमति माताजी ने लगभग 283 वंदना की श्री सम्मेद शिखर जी की, करोड़ों करोड़ों भवों का पुण्य होता है जब गुरु आज्ञा मिलती है,पंडित भूरामल जी शास्त्री समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज पूर्व में गया जी में रहे हैं,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने कहा कि परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित जितने भी शिष्य हैं सभी उनकी विरासत है, यह विरासत हमें संभाल के रखना है,

Related Posts