कुछ को तुम जगाओ…कुछ को हम जगाएँगे…
कुछ अंधेरा तुम मिटाओ…कुछ अंधेरा हम मिटाएँगे…
यह केवल शब्द नहीं… हर जैनी का संकल्प है…
श्री सम्मेद शिखर जी रक्षा आंदोलन
📅 1 मार्च 2026, रविवार
⏰ प्रातः 10 बजे
📍 श्री सम्मेद शिखर जी, मधुवन, जिला गिरिडीह (झारखंड)
यह वही पावन भूमि है श्री सम्मेद शिखर जी, जो दिगंबर और श्वेतांबर और समस्त श्रमण संस्कृति के अनुयायियों के लिए पूजनीय है, अनंतानंत सिद्ध आत्माओं ने मोक्षप्राप्ति का शाश्वत स्थान है।
लेकिन…उसी क्षेत्र की ऐसी स्थिति देख कर मन दुःखी हो उठता है, परंतु अब समय है संरक्षण का।
🔸 चरणों में द्रव्य न चढ़ाएँ :
बंदरों द्वारा फैल रही गंदगी और हमलों से
मुनिराज, आर्यिका माताजी और श्रद्धालु सुरक्षित रहें इसके लिए समुचित व्यवस्था आवश्यक है।
🔸 द्रव्य के लिए पात्र की व्यवस्था हो।
🔸 मंदिर जैसी निगरानी व्यवस्था हो।
🔸 प्रत्येक टोंक पर गार्ड की नियुक्ति हो।
🔸 टोंक को मार्बल, लकड़ी या अन्य सुरक्षित माध्यमों से संरक्षित किया जाए।
🔸 यह तीर्थ पिकनिक स्पॉट नहीं है अतः फोटो, वीडियो, गंदगी, फिल्मी गीत इन सब पर पूर्ण रोक हो।
🔸 ऊँचे खंभों पर कैमरे लगाए जाएँ।
🔸 लाइट, स्पीकर और भजन की पवित्र व्यवस्था हो।
🔸 आपातकालीन फोन और तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।
🔸 माँ, बहनें, बालिकाएँ जब अकेले वंदना करती हैं तो उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो।
पूरे विश्व के समस्त दिगंबर और श्वेतांबर बंधुओं के लिए जो पूजनीय स्थल है। ऐसे तीर्थ की रक्षा, हमारी जिम्मेदारी है।
आयोजक एवं निवेदक :
अंतरराष्ट्रीय भारतवर्ष श्वेतांबर जैन संस्थाएँ,
जैन श्वेतांबर सोसायटी,
दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी
एवं समस्त दिगंबर जैन संस्थाएँ।
संपर्क सूत्र :
ब्र. राजेश जैन, अनेकांत म्यूजियम, श्री सम्मेद शिखर जी
📞 9594033061
संजय जैन, दिल्ली – विश्व जैन संगठन
भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष
जैन श्वेतांबर सोसायटी अध्यक्ष
देवेन्द्र जैन
प्राणों से भी प्यारा है, श्री सम्मेद शिखर हमारा है…
🔔 1 मार्च 2026, प्रातः 10 बजे
आप जहाँ भी हों…अपने नगर में…एक साथ…एक समय पर…आंदोलन में सहभागी बनें।
