February 9, 2026
न्यूज श्री सम्मेद शिखरजी 05/02/2026
- पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
महासमाधिधारक परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज(प्रथम) एवं
आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज,
मुनि श्री आदि सागर जी महाराज, मुनि श्री भाव सागर जी महाराज (द्वितीय) ,आर्यिका श्री ऋजु मति माताजी, आर्यिका श्री अनंत मति माताजी, आर्यिका श्री आदर्श मति माताजी की संघस्थआर्यिका सहित 61आर्यिका माताजी के सान्निध्य में , 5फरवरी 2026 को श्री सम्मेद शिखरजी पावन धाम जिला गिरिडीह झारखंड में
5 फरवरी 2026 गुरुवार को प्रातः काल की बेला में
श्री पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया श्री सम्मेद शिखर जी की टोक पर चरण का अभिषेक, ,निर्वाण लाडु अर्पण किया गया,
कमेटी ने बताया कि
8 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः 9 बजे*
श्री सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं श्री चंद्रप्रभ भगवान का ज्ञान और मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा इसके अंतर्गत श्री सम्मेद शिखर जी की टोक पर चरण का अभिषेक, ,निर्वाण लाडु अर्पण किया जाएगा



