February 5, 2026
न्यूज़श्री सम्मेद शिखर जी 08/02/2026
श्री चंद्रप्रभ भगवान एवं श्री सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया
परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महामुनिराज़ से दीक्षित एवं
परम पूज्य आचार्यश्री समयसागर जी महामुनिराज केआज्ञानुवर्ती
परम पूज्य मुनिश्री धर्मसागर जी महाराज परम पूज्य मुनिश्री भावसागर जी महाराज, एवंआर्यिकाश्री ऋजुमति माताजी, आर्यिकाश्री अनंतमति माताजी,आर्यिकाश्री आर्दशमति माताजी की संघस्थ आर्यिका माताजी सहित 61माताजी के सान्निध्य में 8 फरवरी 2026को श्री चंद्रप्रभ भगवान एवं श्री सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया
- श्री सम्मेदशिखर जी के पर्वत परश्री सुपार्श्वनाथ भगवान,श्री चंद्रप्रभ भगवान के
चरण का अभिषेक किया गया निर्वाण लाडू अर्पण*
किए गए,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि जहां से प्रभु ने मोक्ष प्राप्त किया है उसी स्थान पर मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाना बड़े सौभाग्य की बात है, भूतकाल में भी इसी पवित्र भूमि से मोक्ष गए हैं, वर्तमान में भी 20 तीर्थंकर मोक्ष गए हैं, आगे भी इसी पवित्र भूमि से मोक्ष जाएंगे, दो भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाये है, जब एक राजा को कुष्ठ रोग हो गया था तो उसने सुपार्श्वनाथ भगवान की पूजन की और परिक्रमा लगाई उसके माध्यम से उसका रोग ठीक हो गया था आज भी वहां की मिट्टी ले जाते हैं लोग और लगाते हैं,


