समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के चरण चिह्न की प्रतिष्ठा संपन्न हुई

वाराणसी न्यूज़ 16 नवंबर 2026

समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के चरण चिह्न की प्रतिष्ठा संपन्न हुई

बनारस के इतिहास में प्रथम बार यह आयोजन हुआ

समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जीमहाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में
16नवंबर 2026 कोसमाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के चरण चिह्न की प्रतिष्ठा संपन्न हुई* इसके अंतर्गत मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गई, अभिषेक, शांतिधारा पूजन,विधान, संपन्न हुआ, चरण चिह्न की महिलाओं के द्वारा शुद्धि की गई, मुनि राजो के द्वारा मंत्र उच्चारण करके चरण की प्रतिष्ठा की गई ,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि धर्म सागर जी महाराज ने कहा कि आचार्य श्री के चरण चिन्ह प्रतिष्ठित हुए हैं यह सौभाग्य है,
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि वाराणसी के इतिहास में यह प्रथम बार आयोजन हुआ है, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरण चिह्न विराजमान होना प्रसन्नता की बात है, भारत सरकार के द्वारा समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ऊपर डाक टिकट भी जारी किया जा रहा है सभी को अपने घर दुकान कार्यालय एवं अच्छे स्थान पर लगाना है

Related Posts