श्री कुंथुनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

न्यूज़ 18/04/2026

श्री कुंथुनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

भक्ति पापी मन को पवित्र करती है

समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज , के सान्निध्य में18अप्रैल2026 को प्रातः काल की बेला में श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया कोडरमा झारखंड में ,श्री कुंथुनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया अभिषेक शांतिधारा की गई निर्वाण लाडू अर्पण किया गया,
विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि ,24तीर्थंकर भगवान के मोक्ष कल्याणक की तिथि पर एक नारियल का सफेद गोला चढ़ाना चाहिए,
भक्ति से तन ,मन ,वचन ,वतन, धन ,जीवन सफल हो जाता है ,पूजा भक्ति एक अमृत रस है, भक्ति से शरीर मन, आत्मा ,हृदय शुद्ध होते है एवं,समाज, देश, परिवार शुद्ध होता है, मोक्ष के द्वार का ताला भक्ति रूपी चाबी से खोला जाता है, भक्ति पापी मन को पवित्र करती है, तल्लीनता से भक्ति करने से अतिशय ,चमत्कार होते हैं , भक्ति से आनंद ,उत्साह, सफलता की प्राप्ति होती है , भक्ति से ऊर्जा मिलती है,
आप ऐसी भावना करें
हे प्रभु मेरे पैरों में इतनी शक्ति देना की दौड़-दौड़ कर आपके दरवाजे आ सकूं तीर्थ क्षेत्र की वंदना कर सकू , मुझे ऐसी सद्बुद्धि देना कि सुबह शाम घुटने के बल बैठकर आपको नमस्कार सकूं ,जब तक जिऊँ जीभ पर आपका नाम रहे ,प्रेम से भरी हुई आंखें देना, श्रद्धा से झुका हुआ सिर देना ,सहयोग करते हुए हाथ देना, सत्पथ पर चलते हुए पाव देना और स्मरण करता हुआ मन देना अपनी कृपा दृष्टि और सद्बुद्धि देना
भक्ति मुक्ति महल की चाबी है, गुणीजनों में दान ,पूजा ,विनय का भाव होना भक्ति है ,भक्ति सर्वश्रेष्ठ रस है, भक्ति जीने की कला सिखाती है , भक्ति श्रद्धा की कसौटी है, पूजा भक्ति एक सरिता है, विनय भक्ति का श्रेष्ठ तरीका है, प्रभु के गुण अनुराग को भक्ति पूजा, अर्चना ,वंदना या प्रार्थना कहते हैं, जिससे विशेष शक्तियों की प्राप्ति होती है, और आध्यात्मिक सिद्धियां प्रकट होती है ,मन का विकार धुल जाता है, इससे शरीर समाज ,देश ,परिवार विश्व शुद्ध होता है
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
संपूर्ण जानकारी हेतु देखे *
https://linktr.eसंपूर्ण जानकारी हेतु संपर्क सूत्र*e/Jindharmmatter
*वेबसाईट*:- www.jindharma.com
*यू ट्यूब* :- jaindharmvani
, Jain world vidh ya
*☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
*ग्रीष्मकालीन प्रवास*
श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया कोडरमा ( झारखंड)
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
आयोजक
सकल दिगंबर जैन समाज झुमरी तिलैया जिला कोडरमा (झारखंड)
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
संपूर्ण जानकारी हेतु संपर्क सूत्र
सकल दिगंबर जैन समाज झुमरी तिलैया जिला कोडरमा (झारखंड)
7004266277,
9431142218,
8084706174,
6206396798,
8877064490
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
पहुंच मार्ग:-श्री सम्मेद शिखर जी सिद्ध क्षेत्र 100किमी,
राजगीर
जी सिद्ध क्षेत्र 90किमी,
पावापुरी जी सिद्ध क्षेत्र 80किमी
चंपापुर जी सिद्ध क्षेत्र 220किमी
मंदारगिरी जी सिद्धक्षेत्र
180किमी
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
गूगल मैप की लिंक देखें
https://maps.app.goo.gl/XfrhDSraMZP23XCHA?g_st=aw

Related Posts