न्यूज़ 19/04/2026
*विश्व आहार दान महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
700 लोगों को ईक्षुरस वितरित किया गया
भोजन उतना ही लो, जितना खा सको ताकि बचा हुआ भोजन किसी दूसरे के काम आ सके
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज , के सान्निध्य में19अप्रैल2026 को प्रातः काल की बेला में श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया कोडरमा झारखंड में ,श्री अभिषेक शांतिधारा की गई विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई, विश्व आहार दान महोत्सव धूमधाम से मनाया गया700 लोगों को ईक्षुरस वितरित किया गया*
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि ,भारतीय संस्कृति में अन्न को विशेष माना गया है, इसलिए इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। थाली में भोजन को जूठा छोड़ना इसका अनादर करने के समान है। ऐसे ही कुछ संस्कारों की शुरूआत की गई है, रोजाना हजारों लोग रोटी के बगैर भूखे सो जाते हैं और कई लोग थाली में भोजन को जूठा छोड़ देते हैं। भोजन उतना ही लो, जितना खा सको ताकि बचा हुआ भोजन किसी दूसरे के काम आ सके। इन्हीं सब उद्देश्यों को लेकर एक विद्यालय में शनिवार का दिन ‘भोजन जूठा न छोड़ें’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन एक भी बच्चा अपने टिफिन में भोजन को जूठा नहीं छोड़ता है, अगर भोजन बचता भी है तो उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी स्कूल की ही होतीहै,इतना ही नहीं इस स्कूल के सभी बच्चे एक साथ बैठकर भोजन करते हैं और टीचर उन्हें पूरा भोजन खाने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। अन्य स्कूल भी प्रेरणा ले तो कोई भूखा नहीं रहेगा,
कहा जाता है कि जूठन छोड़ना पाप है, फिर भी बहुत लोग जूठन छोड़ते हैं,
आजकल अन्न पैसे से खरीदते हैं। इसलिये लोग उसकी तुलना पैसे से करते हैं। जूठन छोड़ देते हैं और उसे फेंक देते हैं । किन्तु यह वास्तविकता नहीं है।
पैसे से अन्न, खरीदा नहीं जा सकता।
अन्न धरती अपनी छाती चीर कर देती है। कोई उसका अपमान करता है, तो धरती दुःखी होती है और दूसरे जन्म में उसे अन्न के लिये तरसाती है।
अन्न का अपमान करने वालों को दंड देने के लिये प्रकृति उनके शरीर अन्यो को भी इस के लिए प्रेरित करेंगे ।
इससे रोग उत्पन्न होते हैं, आज से सभी संकल्प ले क़ि थाली में जूठन नहीं छोड़ेंगे और
इतना लो थाली में, व्यर्थ ना जाए नाली में.
कई लोगों ने संकल्प लिया,
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
संपूर्ण जानकारी हेतु देखे *
https://linktr.eसंपूर्ण जानकारी हेतु संपर्क सूत्र*e/Jindharmmatter
*वेबसाईट*:- www.jindharma.com
*यू ट्यूब* :- jaindharmvani
, Jain world vidh ya
*☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
*ग्रीष्मकालीन प्रवास*
श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया कोडरमा ( झारखंड)
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
आयोजक
सकल दिगंबर जैन समाज झुमरी तिलैया जिला कोडरमा (झारखंड)
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
संपूर्ण जानकारी हेतु संपर्क सूत्र
सकल दिगंबर जैन समाज झुमरी तिलैया जिला कोडरमा (झारखंड)
7004266277,
9431142218,
8084706174,
6206396798,
8877064490
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
पहुंच मार्ग:-श्री सम्मेद शिखर जी सिद्ध क्षेत्र 100किमी,
राजगीर
जी सिद्ध क्षेत्र 90किमी,
पावापुरी जी सिद्ध क्षेत्र 80किमी
चंपापुर जी सिद्ध क्षेत्र 220किमी
मंदारगिरी जी सिद्धक्षेत्र
180किमी
☘️💐🌺☘️ 🏵️🌷
गूगल मैप की लिंक देखें
https://maps.app.goo.gl/XfrhDSraMZP23XCHA?g_st=aw
