झुमरी तिलैया तलैया कोडरमा न्यूज़ 30/04/2026
प्रतिमाओं का आगमन हुआ
ध्यान से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है
ध्यान से हृदय रोगों से बचाव होता है
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में 30अप्रैल2026 को प्रातः काल की बेला में श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया कोडरमा झारखंड में श्री अभिषेक ,शांतिधारा की गई
विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई, 29 अप्रैल को रात्रि में 9 बजे दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान होने वाली जयपुर से आयी प्रतिमाओं का आगमन हुआ, लोगों ने नृत्य करके शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह स्वागत किया गया,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि , ज्ञान के माध्यम से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है 5 करोड़ 68 लाख 99584 प्रकार के रोग ठीक होते हैं, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया है ध्यान है इसके माध्यम से तन, मन, वचन जीवन आत्मा स्वस्थ्य हो जाती है,
आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी ध्यान के लाभ मानता है। नियमित ध्यान से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव दिखते हैं
एम्स और हार्वर्ड के शोध बताते हैं कि रोज 15 मिनट ध्यान करने से कोर्टिसोल हार्मोन घटता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। ध्यान से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय गति सामान्य होती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन भी ध्यान को हृदय रोगों से बचाव में सहायक मानता है। अनिद्रा के रोगियों पर हुए अध्ययनों में पाया गया कि माइंडफुलनेस ध्यान से नींद की गुणवत्ता 60% तक सुधरती है।
ध्यान से शरीर में टी-सेल्स बढ़ती हैं, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है।
नियमित अभ्यास से दिमाग का प्री-फ्रंटल कॉर्टेक्स सक्रिय होता है, जिससे फोकस और याददाश्त बढ़ती है। ध्यान से ब्रेन में सेरोटोनिन और डोपामाइन बढ़ते हैं, जो खुशी देते हैं। इस तरह अध्यात्म और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। ध्यान स्वस्थ जीवन की कुंजी भी है। सुबह 10-20 मिनट मौन से बैठें, श्वास देखें । जब मन भीतर शांत होगा, तभी तन भी स्वस्थ रहेगा।
प्रतिमाओं का आगमन हो गया है जब उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी मंत्रों के द्वारा तो भगवान बन जाएंगे और पूज्य हो जाएगी, महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग ने शास्त्र अर्पण पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया,
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️
संपूर्ण जानकारी हेतु देखे
https://linktr.ee/Jindharmmatter
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️
वेबसाईट*:- www.jindharma.com
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️
*यू ट्यूब* :- jaindharmvani
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️🏵️🌱प्रेषक समूह
आनंद पांडया झुमरी तिलैया
9934072753
संजय गंगवाल पूजा भंडार
7739463327
संतोष (मंदिर व्यवस्थापक)
7631157819
