झुमरी तिलैया कोडरमा न्यूज़ 04/05/2026
घर की महिलाओं को धन देना चाहिए
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में 4मई2026 को प्रातः काल की बेला में श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया कोडरमा झारखंड में श्री अभिषेक ,शांतिधारा की गई
विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई, महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग ने शास्त्र अर्पण , का सौभाग्य प्राप्त किया, परम पूज्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज का केशलौच संपन्न हुआ,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि , धार्मिक क्रियाओ में सभी को आगे करना चाहिए, चंवर ढुराने का, आरती करने का अवसर महिलाओं को प्रदान करना चाहिए , पुरुष वर्ग को घर की महिलाओं के लिए बालक, बालिकाओं के लिए उनके खर्च के लिए धन देना चाहिए जिससे वह भी दान कर सकें, क्योंकि परिवार के लोगों को भी धन की आवश्यकता होती है, केंद्र सरकार और राज्य सरकार को भी ऐसे नियम बनाना चाहिए कि जिससे घर के लोगों को चोरी नहीं करना पड़े, राजकुमार अजमेरा ने जानकारी दी कि 15 मई शुक्रवार को
श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप,मोक्ष कल्याणक महोत्सव शांतिधारा दिवस
प्रातः6बजे से श्री शांतिनाथ भगवान की विशाल प्रतिमा के महामस्तकाभिक विशिष्ट मंत्र शांतिधारा, निर्वाण लाडू अर्पण के साथ
बड़े मंदिरजी में संपन्न होगा, 16मई शनिवार को
समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज का समाधि स्मृति महोत्सव,प्रातः6बजे से बड़े मंदिरजी में मनाया जाएगा
संपूर्ण जानकारी हेतु देखे
https://linktr.ee/Jindharmmatter
वेबसाईट:- www.jindharma.com
यू ट्यूब :- jaindharmvani
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️ 🏵️🌱
प्रेषक समूह
रानू जैन नोहटा7879068125
संजय गंगवाल पूजा भंडार 7739463327
आनंद पांडया9934072753
संतोष (मंदिर व्यवस्थापक) 7631157819
