हजारीबाग न्यूज़ 03/06/2026
किसी ट्रैक पर फॉरवर्ड जाना आसान होता है
जीत हो या हार हमेशा रहो तैयार
समाधिस्थ परम पूज्यआचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में 3जून2026 को प्रातः काल की बेला में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बडा बाजार मंदिर हजारीबाग झारखंड में
विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई, महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग ने शास्त्र अर्पण का सौभाग्य प्राप्त किया,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने कहा कि जीत हो या हार हमेशा रहो तैयार,अवसर दबे पांव आते हैं और चले जाते हैं, आत्मविश्वास कभी कमजोर नहीं करना चाहिए,
मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने कहा कि सिद्ध भगवान का आकार होता है,वह शरीर की बाधा से रहित होते हैं, किसी ट्रैक पर फॉरवर्ड जाना आसान होता है धीरे चलना कठिन होता है, मंत्र का उच्चारण अच्छे ढंग से करना चाहिए, पुरूषार्थ करोगे तो सफलता मिलेगी,
संपूर्ण जानकारी हेतु देखें
क्यूआर कोड लिंक
https://linktr.ee/Jindharmmatter
वेबसाईट:- www.jindharma.com
यू ट्यूब :- jaindharmvani
जैन वर्ल्ड विद्या
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️ 🏵️🌱
प्रेषक समूह
रानू जैन नोहटा7879068125
संभव जैन भोपाल6260151350
