न्यूज़ वाराणसी 20/07/2026
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
यह दुनिया की सबसे पावरफुल भूमि है
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
विश्व में प्रथम बार हाईटेक तरीके से दिखाया जाएगा
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
1008 नगरों से भगवान गंधोदक आएगा
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
श्री नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में 20जुलाई 2026 को श्री प्रातः काल की बेला में मांगलिक क्रियाएं की गई, अभिषेक एवं विशिष्ट मंत्र शांति धारा संपन्न हुई, शास्त्र अर्पण करने का सौभाग्य महिला मंडल एवं दिल्ली, एवं भारत के कई नगरों से आए लोगो को प्राप्त हुआ, श्री नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया निर्वाण लाडू अर्पण किया गया,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी ने कहा कि 14 से 19 अगस्त तक श्री पारसनाथ भगवान के गर्भ से मोक्ष कल्याणक तक की यात्रा को विश्व में प्रथम बार हाईटेक तरीके से दिखाया जाएगा, 1008 नगरों से भगवान गंधोदक आएगा, इस कार्यक्रम में देश-विदेश के लोग शामिल होंगे, आप सभी ने श्री नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया है, यहां पर श्री सुपार्श्वनाथ भगवान, श्री चंद्रप्रभ भगवान, श्री श्रेयांश नाथ भगवान, श्री पारसनाथ भगवान के गर्भ जन्म तप ज्ञान कल्याणक हुए हैं, श्री पारसनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक अन्य जगह हुआ है, यह दुनिया की सबसे पावरफुल भूमि है, यहां पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, यहां गंगा नदी है, कमेटी ने बताया कि एक बैठक संपन्न हुई जिसमें चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव 2 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे संपन्न होगा, उसकी तैयारी को लेकर चर्चा की गई, चातुर्मास 28 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 नवंबर 2026 तक चलेगा,
अधिक जानकारी के लिए देखें
क्यू आर कोड लिंक
https://linktr.ee/Jindharmmatter
वेबसाईट : www.jindharma.com
: jindharma.com एप्प: यू ट्यूब: jaindharmvani Jain world vidhya
💐🌞🌺☘️ 🏵️🌷
आयोजक / निवेदक : -श्रीदिगंबर जैन समाज काशी वाराणसी( उत्तर प्रदेश),
💐🌞🌺☘️ 🏵️🌷
संपर्क सूत्र
रानू भैया नोहटा
7879068125
संभव जैन भोपाल
62 60151350

