न्यूज़ वाराणसी 30/07/2026
🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
तीन निर्जल उपवास पारणा हुआ संपन्न
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
- वीर शासन जयंती महोत्सव संपन्न हुआ
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀 - भोजन करते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में 30जुलाई 2026 को प्रातः काल की बेला मैं मांगलिक क्रियाएं की गई,
मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज का लगातार 3 निर्जल उपवास का पारणा महोत्सव संपन्न हुआ,
अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि श्रावण कृष्ण एकम को महावीर भगवान की दिव्य ध्वनि खिरी थी, यह युग का प्रथम दिवस है, दिव्य ध्वनि खिरने से धर्मतीर्थ प्रवर्तन का दिन है, गणधर के अभाव में 66 दिन तक दिव्य ध्वनि नहीं खिरी थी, भोजन करते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए, कोशिश करें कुछ देर मौन रहे, मोबाइल को भी रख दें,
