वाराणसी न्यूज़ 19 नवंबर 2026
समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के चरण चिह्न की वेदी प्रतिष्ठा संपन्न हुई
बनारस के इतिहास में प्रथम बार यह आयोजन हुआ
राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र जैन ने तीर्थ क्षेत्र एवं मुनि श्री के दर्शन किए
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जीमहाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में
19नवंबर 2026 को समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के चरण चिह्न की वेदी प्रतिष्ठा संपन्न हुई इसके अंतर्गत मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गई, अभिषेक, शांतिधारा पूजन, संपन्न हुआ, मुनिराजो के द्वारा मंत्र उच्चारण करके प्रतिष्ठा की गई ,राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र जैन ने तीर्थ क्षेत्र एवं मुनि श्री के दर्शन किए* उन्होंने कहा कि आचार्य श्रीविद्यासागर जी महाराज के दर्शन मैंने कई बार किए हैं उनकी कमी मुझे हमेशा महसूस होती है,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि धर्म सागर जी महाराज ने कहा कि आचार्य श्री के चरण चिन्ह प्रतिष्ठित हुए हैं यह सौभाग्य है,
मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि वाराणसी के इतिहास में यह प्रथम बार आयोजन हुआ है, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरण चिह्न विराजमान होना प्रसन्नता की बात है,
