न्यूज़ वाराणसी 26/07/2026
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
अष्टानि्हका महापर्व के छठवें दिन मांगलिक क्रियाये संपन्न हुई
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
विश्व की धरोहरों में सारनाथ को शामिल करना प्रसन्नता की बात है
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
श्री सिद्ध चक्र महामंडल की मांगलिक क्रियाएं की गई
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
5000 संत गाय की रक्षा के लिए अभियान चला रहे हैं 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर करवा रहे हैं
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
गाय ही देश का परम मंगलायन है, भारत का जीवन है राष्ट्रीय धर्म है, भारत की आत्मा है
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में 26जुलाई 2026 को प्रातः काल की बेला मैं पूरे विश्व में मनाए जाने वाले अष्टाहानिका महापर्व के छठवें दिन, श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतर्गत मांगलिक क्रियाएं की गई, अभिषेक एवं विशिष्ट मंत्र शांति धारा संपन्न हुई, भारत के कई नगरों से आए लोगो को अनेक सौभाग्य प्राप्त हुए अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि पूरे देश में 27 जुलाई 2026 को 5000 संत गाय की रक्षा के लिए अभियान चला रहे हैं ,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर करवा रहे हैं ,और पूरे देश में ज्ञापन दिए जाएंगे, केंद्रीय कानून बनाने को ,राष्ट्रीय पशु घोषित करने ,गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, केंद्रीय, गौ मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गोचर नीति लागू करने ,
36 मांगे हैं, आपको भी पूरे देश में सभी को ज्ञापन देना है और इस कार्य को आगे बढ़ाना है विश्व की धरोहरों की सूची में सारनाथ को शामिल करना प्रसन्नता की बात है यह उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का 45 वन विश्व धरोहर बन यह फैसला 28 साल बाद हुआ है 2600 वर्षों से अधिक समय से यहां पर मंदिर है, यहां दिगंबर जैन धर्म के अनुसार सारनाथ में श्री श्रेयांश नाथ भगवान के गर्भ, जन्म,तप,ज्ञान कल्याणक संपन्न हुए हैं,
गाय ही देश का परम मंगलायन है, भारत का जीवन है राष्ट्रीय धर्म है, भारत की आत्मा है, गाय के दूध और घी से अनेक रोग ठीक होते हैं, दुनिया में यदि कोई संपदा है तो वह गाय हैं, अनेक शास्त्रों में गाय का वर्णन मिलता है, गाय को मिल्क मोनो ट्रैक्टर भी कहते हैं, गाय विटामिन का जीवित कारखाना है,

