इटली से आए लोगों ने मुनि श्री के दर्शन किए

न्यूज़ वाराणसी 14 अगस्त 2026

🌹🌿🏵️🌿🌷☘️
इटली से आए लोगों ने मुनि श्री के दर्शन किए
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️
शाकाहार का नियम एवं नशे के त्याग का नियम लिया
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️
महासमाधिधारक परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज एवं

मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त 2026 को,

  • इटली से आए फैडेरिको, वेलेरिया, एलीशा ने मुनि श्री के दर्शन किए और चर्चा की और एलिशा ने कहा कि मुझे जानवरों से प्यार है इसलिए मैं नहीं चाहती कि उनका मांस खाऊं, वेलेरिया ने मुनिश्री को देखकर कहा कि मेरे लिए यह समझना मुश्किल है, उनके साथ है अक्षत जैन दिल्ली ने जैन धर्म के बारे में समझाया और मुनि चर्या .के बारे में बताया, उन्होंने मंदिर की प्रतिमाओं के भी दर्शन किए, उनको मोमेंटो भी प्रदान किया गया,

Related Posts