दशलक्षण महापर्व उत्तम त्याग धर्म के आठ वे दिन मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई

न्यूज़ वाराणसी 23/09 /2026

दशलक्षण महापर्व उत्तम त्याग धर्म के आठ वे दिन मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई

*

  • दान देने से भगवान और महान बनता है व्यक्ति

दान से सम्मान मिलता है ,पूरी दुनिया में प्रसिद्धि फैलती है

घर की अनावश्यक वस्तुओं को गरीबों को दान करना चाहिए

गौशाला में जाकर गोग्रास का दान करना चाहिए

दान देने वाला करोड़ों में एक होता है

समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में
2 3सितंबर 2026 को प्रातः काल की बेला में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में दशलक्षण महापर्व उत्तम त्याग धर्म के आठवे दिन मांगलिक क्रियाए की गयी, दशलक्षण विधान किया गया, शाम को प्रतिदिन आरती चल रही है , 8 उपवास करने वालों के द्वारा शास्त्र अर्पण किया गया,
, धर्मसभा को संबोधित करते् हुए मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने कहाकि दान से कभी घबराना नहीं चाहिए, त्याग और दान आवश्यक बताया है, नदी,वृक्ष परोपकार के लिए जीते हैं, प्रभु,गुरु आदि के पास खाली हाथ नहीं जाना चाहिए, धन का जीते जी उपयोग कर लो नहीं तो नष्ट तो होना ही है,
मुनि श्री भाव सागर महाराज ने कहा कि प्रभु का हो या परोपकार का कार्य उसके लिए जो भी दान दिया जाता है ,अर्पित किया जाता है फिर उस धन संपत्ति का उपयोग नहीं करना चाहिए ,दान देने से भगवान और महान बनता है व्यक्ति ,दान से शत्रुता का नाश होता है ,दान बोलकर नहीं देने से बीमारियां होती हैं, परेशानी आती है, प्रतिमा मंदिर ,शिखर के लिए दान देने वाले की महिमा का वर्णन करने के लिए सरस्वती भी समर्थ नहीं है, पूर्वजों ने जो भी मंदिर बनवाए थे हम उनकी सुरक्षा कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण कार्य है ,दान से सम्मान मिलता है ,पूरी दुनिया में प्रसिद्धि फैलती है ,घर से जो पूजन की शुद्ध सामग्री लाता है वह विशेष पुण्य का अर्जन करता है , दान देने वाला करोड़ों में एक होता है, कंजूस धन जोड़ जोड़कर छोड़कर चला जाता है, उसका उपयोग दूसरे लोग करते हैं,दान देने से आज तक कोई गरीब नहीं हुआ,पक्षियों को भी सकोरे में जल रखना चाहिए, मंदिर में भी छत्र , चंवर ,भामंडल, घंटा, सिंहासन आदि दान करना चाहिए, मंदिर के लिए भूमि, मकान, दुकान, स्वर्ण, रजत के आभूषण के दान करने को भी पूजन माना है,लोग जोड़ जोड़कर इकट्ठा करते हैं और कोई ग्राहक,पड़ोसी ,रिश्तेदार, परिवार,मित्र उस धन को हजम कर जाते हैं,
घर की अनावश्यक वस्तुएं जो हम साल भर उपयोग नहीं करते हैं उनको दान कर देना चाहिए जो गरीब होते हैं उनको, पूरे देश में जिनके यहां विवाह, जन्मदिन,विवाह की सालगिरह , पुण्य स्मृति दिवसआदि कार्यक्रम होते हैं ,मंदिर, पाठशाला ,गौशाला के लिए, परोपकार के कार्य के लिए जरूर दान देना चाहिए, घर की महिलाओं, युवा,बच्चों को दान के लिए धन देना चाहिए प्रत्येक महीने, सप्ताह में, नहीं तो उनको अन्य माध्यम से लेना पड़ता है तो दोष भी लगता है, “सबका सहयोग राष्ट्रीय समूह बनाकर मंदिर, पाठशाला, गौशाला, गरीबों की चिकित्सा शिक्षा एवं अन्य विशेष कार्य के लिए फंड होना चाहिए जिससे कि कोई भी दान कर सके और विश्व में कहीं भी भेज सके,
🌹🌱💐🌱🌺☘️🌺
संपूर्ण जानकारी हेतु देखे क्यूआर कोड लिंक
https://linktr.ee/Jindharmmatter
🌿🏵️🌿🌷☘️ 🏵️
वेबसाईट:-
Www.shreeparasnathjaintirthkashi.com, &
www.jindharma.com
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️
यू ट्यूब :- jaindharmvani
🏵️🌿🌼🌱🌸🍀🪷
23/09/2026अभिषेक,शांतिधारा लिंकhttps://www.youtube.com/live/cPSEqq9c1LY?si=Qw2PgYuQfX2yx_32

🏵️🌿🌼🌱🌸🌿🪷
23/09/2026प्रवचन मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज प्रवचन लिंक
https://www.youtube.com/live/XFtaoMFoiDI?si=dvUGRXewxKKLkC0D
🌸🪷🌷💐🌺
23/09/2026 प्रवचन मुनि श्री भाव सागर जी महाराज प्रवचन लिंक https://www.youtube.com/live/RO1RcE300Co?si=M_Tu966xmr84g8hn
🏵️🌿🌼🍁💮🌱🌺
फोटो कलेक्शन गूगल ड्राइव लिंक से एचडी क्वालिटी में फोटो डाउनलोड करेंhttps://drive.google.com/drive/folders/1M3yO8tjxwGz2CDmX4w9TQ2FD2ZVNFocK?usp=sharing
प्रेषक समूह
रानू भैया नोहटा
7879068125
प्राशु जैन खिमलासा
7440574558
संभव जैन भोपाल
62 60151350
महावीर जैन भोपाल
6260466070
पीयूष मोदी भोपाल 9009595650
ग्राफिक्स सहयोग नितिन जैन अरिहंत कंप्यूटर टीकमगढ़
8226060609

Related Posts