दशलक्षण महापर्व उत्तम संयम धर्म के छठवे दिन मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई

दशलक्षण महापर्व उत्तम संयम धर्म के छठवे दिन मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई

*
🌹🌱💐🌱🌺☘️🌺

  • पर्यूषण पर्व भीतरी सफाई की ओर इंगित करते हैं
  • 🌹🌱💐🌱🌺☘️🌺संयम उन्नति के द्वार खोलता है

न्यूज़ वाराणसी 21/09 /2026

समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में
21सितंबर 2026 को प्रातः काल की बेला में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में दशलक्षण महापर्व उत्तम सत्य धर्म के छठवे दिन मांगलिक क्रियाए की गयी, दशलक्षण विधान किया गया, शाम को प्रतिदिन आरती चल रही है एवं मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के द्वारा ध्यान करवाया जा रहा है,
, धर्मसभा को संबोधित करते् हुए मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने कहाकि पर्यूषण पर्व भीतरी सफाई की ओर इंगित करते हैं, संयम सावधानी बरतनी को कहता है, संसार के सब कार्य करो लेकिन सावधानीपूर्वक करो, संयम उन्नति के द्वार खोलता है, संयम कल्याणकारी होता है,
मुनि श्री भाव सागर महाराज ने कहा कि इंद्रियों को संयम से बस में रखा जाता है, संयम से सबका सरताज बनता है आदमी, पार्श्वनाथ भगवान की गर्भ,जन्म, तप कल्याणक भूमि पर पाषाण का मंदिर बनना चाहिए जो 2000 वर्ष तक रहे, यहां नंदीश्वर दीप समवसरण, त्रिकाल चौबीसी का निर्माण एवं दुनिया के सबसे सुंदर, वेदियों का निर्माण होना चाहिए, हमारी ऐसी भावना है, यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ बने, यह सबसे पावरफुल भूमि है, यहां पार्व पार्श्वनाथ भगवान ने तप किया था, पूरे विश्व के दानियों को इस कार्य में तन, मन, धन से सहयोग करना है, 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस पर केंद्रसरकार, राज्य सरकार से मांग करना है की पूरे भारत में स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, ट्रेनएंवअन्य स्थानों पर शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन की व्यवस्था अलग-अलग हो, आप लोगों को फास्ट फूड का त्याग करना चाहिए सौंदर्य प्रसाधन में लिपस्टिक आदि में हिंसक सामग्री का प्रयोग होता है चमड़े का त्याग होना चाहिए मंदिर में चमड़े वाला ढोलक प्रवेश नहीं करना चाहिए,

🌹🌱💐🌱🌺☘️🌺
संपूर्ण जानकारी हेतु देखे क्यूआर कोड लिंक
https://linktr.ee/Jindharmmatter
🌿🏵️🌿🌷☘️ 🏵️
वेबसाईट:-
Www.shreeparasnathjaintirthkashi.com, &
www.jindharma.com
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️
यू ट्यूब :- jaindharmvani

Related Posts