देश-विदेश के लोग चातुर्मास के कलश रखेंगे 1008

न्यूज़ वाराणसी 29/07/2026
🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
देश-विदेश के लोग चातुर्मास के कलश रखेंगे 1008
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
अष्टानि्हका महापर्व के समापन पर विश्व शांति महायज्ञ संपन्न हुआ
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
श्री सिद्ध चक्र महामंडल के समापन की मांगलिक क्रियाएं की गई
🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀

  • गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का पाद प्रक्षालन किया गया
    🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
  • लगातार तीन दिन तक निर्जल उपवास किया
    🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
    भारतीय संस्कृति में गुरु का विशेष महत्व है
    🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
    28 वे चातुर्मास के कलश स्थापित करने वालों का चयन किया गया
    🌹🍀🏵️🌱🍁🍀🥀
    समाधिस्थ परम पूज्य
    आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,
    मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में 29जुलाई 2026 को प्रातः काल की बेला मैं अष्टाहानिका महापर्व पर चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन पर विश्व शांति महायज्ञ किया गया एवं मांगलिक क्रियाएं की गई, अभिषेक एवं विशिष्ट मंत्र शांति धारा संपन्न हुई, भारत के कई नगरों से आए लोगो को अनेक सौभाग्य प्राप्त हुए,
    28 वे चातुर्मास के कलश स्थापित करने वालों का चयन किया गया, 2 अगस्त को 1 बजे से 28 वे चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम संपन्न होगा,मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज का लगातार तीसरा निर्जल उपवास रहा, यानि कि 26 जुलाई को आहार ग्रहण किया था प्रातः 11 बजे, 30 जुलाई 9बजे तक उपवास रहेगा, 21 से 29 जुलाई तक 7 उपवास हो जाएंगे,
    अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि गुरु का भारतीय संस्कृति में बड़ा ही महत्व है,

गुरु केवल एक व्यक्ति नहीं, एक सिद्धांत है। वह अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाला सेतु है।
अपना दीपक स्वयं बनो। पर प्रारंभ में गुरु ही मार्ग दिखाते हैं।
सभी धर्म एक बात पर सहमत हैं,गुरु बिना ज्ञान संभव नहीं।आधुनिक विज्ञान भी गुरु की भूमिका को नकारता नहीं, उसे मेंटर टीचर गाइड कहता है।
शोध बताते हैं कि जब कोई कुशल शिक्षक सिखाता है तो शिष्य के दिमाग में ” सक्रिय होते हैं। गुरु का व्यवहार सीधे शिष्य के मस्तिष्क को आकार देता है।मनोविज्ञान सिद्धांत कहता है बच्चा अकेले जितना सीख सकता है उससे ज्यादा, गुरु से सीखता है, मार्गदर्शक के साथ सीखता है। वही गुरु है।हर बड़ी खोज – न्यूटन से आइंस्टीन तक – के पीछे कोई न कोई गुरु/मार्गदर्शक था। ज्ञान पीढ़ी दर पीढ़ी गुरु-शिष्य परंपरा से ही चलता है, कंपनियों में भी मेंटर सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। वह गलतियाँ होने से पहले रोकता है और समय बचाता है।विज्ञान गुरु को ज्ञान ट्रांसफर का सबसे प्रभावी सिस्टम मानता है।
गुरु हमें बताते है कि मंजिल क्या है, रास्ता कौन सा है, और चलना कैसे है,गुरु की एक सीख, जीवन की दिशा बदल दे,गुरु है तो उम्मीद है, गुरु है तो हर मंजिल पास है,सपनों को पंख दे, मंजिल का रास्ता दे – वही गुरु हैं गुरु का आशीर्वाद 1000 किताबों के ज्ञान से बढ़कर है,गुरु ही जीवन, गुरु ही प्राणहै,तन मन धन से गुरु सेवा, यही धर्म की रेखा है, गुरु के बिना व्यक्ति का जीवन अपूर्ण एवं संस्कृति विहीन रहता है, सप्ताह के 7 दिनों में गुरु का दिन गुरुवार है, 84 करोड़ मंत्रो क राजा मंत्र में 3पद गुरु के हैं, गुरु बिन जीवन बुझे हुए दीपक के समान होता है, सद्गुरु की प्राप्ति विरलो को ही प्राप्त होती है, गुरु का सहारा जीवन में सर्वोत्कृष्ट है, गुरु बीमार के लिए औषधि के समान होते हैं, गुरु से हृदय का आंगन पवित्र हो जाता है, गुरु ही शिष्य को ऊंचा ले जाते हैं, 9 वर्ष बाद गुरु पूर्णिमा पर यह विशेष संयोग बना है, जिन्होंने चातुर्मास के कलश स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त किया है बड़े सौभाग्यशाली, पुण्यशाली हैं, 2 वर्ष का स्वाध्याय भी इतना नहीं सिखाता सकता जितना नहीं सिखा सकता जितना कि 1 मिनट की गुरु उपासना सिखा देती है, हृदय में शिष्यत्व जागृ जाग , जाग्रत करेंगे तो गुरु तुझे स्वयं प्राप्त हो जाएंगे, देश विदेश के सभी श्रद्धालु 1008 कलश के माध्यम से पारसनाथ भगवान से जुड़ेंगे,

  • 🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
    29•जुलाई के कार्यक्रम की लिंक देखें
    🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
    https://www.youtube.com/live/AKMKcqwj1Uc?si=A9Zo15eK8z7chQ1w
    गुरु पूर्णिमा पर विशेष प्रवचन मुनि श्री भाव सागर जी महाराज 5 मिनट की लिंक देखें
    🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
    https://www.youtube.com/live/RWj6PtT4Ln4?si=LhoaosxQgUVokSNO
    🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
    संपूर्ण जानकारी हेतु देखे
    🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
    क्युआर कोड स्कैन करें
    🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
    https://linktr.ee/Jindharmmatter
    🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
    वेबसाइट www. Jindharma.com
    यूट्यूब चैनल जैन धर्म वाणी, एवं जैन वर्ल्ड विद्या
    🍁🍀🌹🌿🏵️🌱
    संपूर्ण जानकारी हेतु संपर्क सूत्र
    रानू भैया नोहटा 7879068125
    प्राशु.जैन खिमलासा
    संभव जैन भोपाल 6260151350

Related Posts