भक्ति से शरीर समाज ,देश ,परिवार विश्व शुद्ध होता है

हजारीबाग न्यूज़ 28/05/2026

भक्ति से शरीर समाज ,देश ,परिवार विश्व शुद्ध होता है

तीन लोक के जीवो के रक्षार्थ जाप किया गया

समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में 28मई2026 को प्रातः काल की बेला में श्री दिगंबर जैन बटम बाजार मंदिर हजारीबाग झारखंड में श्री महावीर विधान के अंतर्गत विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई,
महिला वर्ग ने शास्त्र अर्पण का सौभाग्य प्राप्त किया, तीन लोक के जीवो के रक्षार्थ जाप किया गया, कार्यक्रम का संचालन विजय लुहाडिया ने किया,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज ने कहा कि यहां के मंदिर के दर्शन करके हृदय आनंदित हो जाता है, पंचम काल में अच्छी भावना दुर्लभता से मिलती है,धर्म धर्मात्मा के बिना नहीं देखा जाता है, प्रभु जैसा बनने के लिए मंदिर आना जरूरी है,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने कहा कि भक्ति से तन ,मन ,वचन ,वतन, धन ,जीवन सफल हो जाता है ,
18 जून को श्री धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पूरे विश्व में मनाये, इस दिन गुरु पुष्य योग है , सर्वार्थ सिद्धि एवं रवि योग भी है, इस दिन निर्वाण लाडू अर्पण करें ,19 जून 2026 शुक्रवार द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को
श्रुत पंचमी ,जिनवाणी रक्षा,ज्ञान महायज्ञ महोत्सव
आने वाला है,दिगंबर जैन धर्म के अनुसार यह महा पवित्र दिन है इस दिन सबसे बड़े ग्रंथ षट्खंडागम ग्रंथ की रचना पूर्ण हुई थी, वैसे तो पूरी दुनिया में यह पर्व उत्साह से मनाया जाता है, लेकिन इस बार कुछ नए तरीके से मनाना है, पाठशाला एवं ग्रंथालय जिनवाणी की सेवा करने वालों का सम्मान करना है, जीर्ण शीर्ण पुराने शास्त्रों को ठीक करने वालों का सम्मान करना है, जिन्होंने इस क्षेत्र में कार्य किया है उन सभी का सम्मान करना है, श्रुत स्कंध ताम्रपत्र
का अभिषेक करें,
संपूर्ण जानकारी हेतु देखे*
https://linktr.ee/Jindharmmatter
वेबसाईट:- www.jindharma.com
यू ट्यूब :- jaindharmvaniको
🌹🌿🏵️🌿🌷☘️🏵️🌱
संपूर्ण जानकारी हेतु संपर्क सूत्र
नागेंद्र विनायका(अध्यक्ष) 9431140122
संजय अजमेरा(मंत्री)
विजय लुहाडिया 9431141041
विपिन जैन
9631981666
संभव जैन भोपाल
6260151350

Related Posts