न्यूज़ वाराणसी 28/08/2026
रक्षाबंधन महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ
- विश्व में प्रथम बार नए तरीके से रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया
श्री श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
इतिहास में प्रथम बार स्वर्ण, रतन और रजत की राखी बांधी जाएगी
रक्षाबंधन ही नहीं प्रत्येक महीने माता, बहनों, बच्चों को राशि देना चाहिए
समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में एवं ब्रह्मचारी मनोज भैया जबलपुर के निर्देशन में 28 अगस्त 2026 को प्रातः काल की बेला में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश में रक्षा बंधन महोत्सव के अंतर्गत रक्षाबंधन विधान मांगलिक की क्रियाएं की गई
श्री श्रेयांशनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, निर्वाण लाडू अर्पण किया गया, रत्न, स्वर्ण, रजत की राखी बांधी गई, 700 श्रीफल अर्पण किए गए,
, देश के अनेक नगरों से अनेक श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं,
धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व देश, समाज, परिवार बहन की रक्षा का पर्व है, यह मानवीय पर्व है, बहन भाई की कलाई पर जो धागा बांधती है उसमें उसका विश्वास जुड़ा होता है, यह समर्पण निष्ठा और संकल्प का प्रतीक होता है, यह पर्व दुनिया में अपनी पहचान रखता है, सादा धागा भी उतना ही अनमोल है यदि उसमें अपनापन है,
