श्री धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हजारीबाग न्यूज़ 18/06/2026

  • श्री धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

2000 वर्ष प्राचीन षट्खंडागम ग्रथोंकी पूजन की गई

मुनि श्रीप्रमाण सागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के परिवार जन को आहारदान का सौभाग्य
प्राप्त हुआ

समाधिस्थ परम पूज्य
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में 18जून2026 को प्रातः काल की बेला में श्री दिगंबर जैन बड़ा बाजार मंदिर
हजारीबाग झारखंड से शोभा यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री दिगंबर जैन मंदिर बढम बाजार पहुंची जहां पर श्री धर्मनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई, महामस्तकाभिषेक संपन्न हुआ, विशिष्ट मंत्र से शांति धारा की गई, निर्वाण लाडू अर्पण किया गया, 2000 वर्ष प्राचीन षट्खंडागम ग्रथोंकी पूजन की गई, श्रुत पंचमी महोत्सव का प्रथम चरण संपन्न हुआ,
महिला वर्ग ने शास्त्र अर्पण का सौभाग्य प्राप्त किया,
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने कहा कि जैन धर्म के सबसे बड़े ग्रंथ षट्खंडागम की हम पूजन कर रहे हैं, यह 2000 वर्ष प्राचीन ग्रंथ है, इनकी पूजन दर्शन करना सौभाग्य की बात होती है, समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरण चिह्न का मोमेंटो घर में रखने से गुरु की कृपा बनी रहती है, शुभ मुहूर्त में कार्य करने से कई गुना सफलता मिलती है, आप अपना जन्मदिन एवं मैरिज एनिवर्सरी तो मनाते हैं, लेकिन वह पुण्यशाली भाग्यशाली महासौभाग्यशाली होते हैं जो जिनवाणी का बर्थडे मनाते हैं,
जिन महिलाओं ने जिनवाणी को अपने मस्तक पर रखा है वह बड़ी सौभाग्यशाली हैं,
मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज ने कहा कि जो वस्तु अच्छी भी लगती है तो उसको सीमित मात्रा में ग्रहण करना चाहिए, भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव देवताओं ने भी मनाया था, आप लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ मनाया है, विजय लुहाडिया ने जानकारी दी कि
परम पूज्य मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज
एवं
परम पूज्य मुनि श्री भावसागर जी महाराज
*को आहार दान का सौभाग्य
श्री अरविंद कुमार सेठी प.पू. मुनि श्रीप्रमाण सागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के परिवार जन को
प्राप्त हुआ

Related Posts